Transparent Policies for Sustainable Farming.
Field-tested planning for future-ready Force Agro ventures.
डेरी प्रोजेक्ट यूनिट के इंस्टॉलेशन के लिए नियम (शर्तें)
डेरी फार्म, शेड, केटल, machiney का पूरा भुगतान करने के बाद डिलीवरी 60 दिनों में की जाएगी। आपका यूनिट 20 दिनों में कंपनी द्वारा पूर्ण ट्रेनिंग एवं इंस्टॉलेशन के बाद रनिंग स्थिति में सौंप दिया जाएगा।
कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली गाय ग्राहक को स्वयं देखकर खरीदनी होगी। गाय सप्लाई होने के बाद कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। गाय एवं भैंस का इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कराया जाएगा, जिसका शुल्क प्रति पशु अलग-अलग देय होगा। पशु सप्लाई हेतु ट्रांसपोर्टेशन चार्ज ग्राहक को अलग से देना होगा।
शेड निर्माण हेतु कंपनी की ओर से आने वाले व्यक्ति को स्थानीय सामग्री खरीदने में ग्राहक द्वारा स्थानीय सहयोग देना होगा। सामग्री की कीमत कंपनी द्वारा वहन की जाएगी।
ट्रांसपोर्टेशन एवं जी.एस.टी. ग्राहक द्वारा वहन किया जाएगा। सिविल एवं इलेक्ट्रिकल फिटिंग कंपनी के दायरे में नहीं है। इंस्टॉलेशन चार्ज अतिरिक्त रहेगा। इंस्टॉलेशन टीम के रहने, खाने तथा आने-जाने का खर्च भी ग्राहक द्वारा अलग से वहन किया जाएगा।
मशीनरी की गारंटी एवं वारंटी एक वर्ष की रहेगी तथा इसे प्रतिवर्ष नवीनीकृत किया जा सकता है। पहले वर्ष में किसी भी समस्या की स्थिति में कंपनी सहायता प्रदान करेगी। प्रारंभिक तीन सर्विस निःशुल्क रहेंगी, उसके बाद प्रत्येक सर्विस पर शुल्क देय होगा।
मशीनरी संचालन हेतु मालिक अथवा ऑपरेटर को ट्रेनिंग लेना आवश्यक है। ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद कंपनी की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। ट्रेनिंग केवल आपके यूनिट पर ही दी जाएगी।
इंस्टॉलेशन/कनेक्शन कार्य से पहले संबंधित अधिकारी से संपर्क कर बिजली आवश्यकताओं एवं वायरिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर उचित फिटिंग करवाना ग्राहक की जिम्मेदारी होगी। इस संबंध में कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
प्लांट मालिक जिस अधिकारी के साथ अनुबंध (Contract) साइन किया हो, वही अधिकारी किसी भी तकनीकी समस्या या प्लांट संबंधी परेशानी के लिए संपर्क का माध्यम होगा। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (सोमवार से शनिवार) रहेगा।
प्रोजेक्ट इंस्टॉलेशन तक का तकनीकी सपोर्ट कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा। उसके बाद यूनिट संचालन की जिम्मेदारी ग्राहक की होगी।
महत्वपूर्ण सूचना: सुचारू कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय के लिए इन सभी नियमों का पालन अनिवार्य है।